Gold Silver Outlook: अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों पर रह सकता है दबाव, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

अगले हफ्ते सोने और चांदी की दिशा अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबरों, क्रूड के भाव और इनफ्लेशन के डेटा पर निर्भर करेगी। अगले हफ्ते चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत में महंगाई आंकड़े जारी होंगे। खास तौर पर चीन के डेटा पर बुलियन मार्केट की खास नजरें होंगी

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 12:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 3,682 रुपये यानी करीब 3 फीसदी चढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इस हफ्ते की शुरुआत में सोने और चांदी में तेजी दिखी। लेकिन, क्रूड में फिर से उछाल से तेजी सीमित रही। ब्रेट क्रूड फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इसका असर हफ्ते के ऑखिर में सोने और चांदी की कीमतों पर दिखा। सवाल है कि अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतें किस दिशा में जाएंगी?

सोने और चांदी पर इन फैक्टर्स का पड़ेगा असर

कमोडिटी के जानकारों का कहना है कि अगले हफ्ते सोने और चांदी की दिशा अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबरों, क्रूड के भाव और इनफ्लेशन के डेटा पर निर्भर करेगी। अगले हफ्ते चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत में महंगाई आंकड़े जारी होंगे। खास तौर पर चीन के डेटा पर बुलियन मार्केट की खास नजरें होंगी। इसके अलावा अमेरिका में अगर महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ती है तो सोने पर दबाव दिख सकता है।


10 नवंहर को दिवाली-बलिप्रतिपदा पर सुबह के सत्र में छुट्टी

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के लिए कोशिशें जारी हैं। बताया जाता है कि कतर की अगुवाई में इस मामले में कोशिश हो रही है। अगर दोनों देशों के बीच कोई शांति समझौता होता है तो इसका भी असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा। दिवाली-बलिप्रतिपदा के कारण मंगलवार यानी 10 नवंहर को घरेलू कमोडिटी बाजार सुबह के कारोबारी सत्र में बंद रहेगा।

तेजी का मोमेंटम फिलहाल कमजोर पड़ा

JM Financial Services के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (EBG - Commodity & Currency Research) प्रणव मेर के मुताबिक, सोने और चांदी की तेजी का मोमेंटम फिलहाल कमजोर बना हुआ है। निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर रहेगी। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ता की प्रगति पर भी नजर रखेंगे।

इस हफ्ते सोने और चांदी में रही तेजी 

इस हफ्ते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 3,682 रुपये यानी करीब 3 फीसदी चढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सिल्वर फ्यूचर 5,655 रुपये यानी 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में मजबूती दिखी। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर साप्ताहिक आधार पर 176 डॉलर यानी 4.5 फीसदी बढ़कर 4,074.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 2.6 डॉलर यानी 5.4 फीसदी की तेजी के साथ 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

डॉलर में मजबूती का कीमतों पर पड़ा असर 

प्रणव मेर के मुताबिक, सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने और कंज्यूमर सेंटिमेंट में सुधार के कारण सोने-चांदी पर दबाव आया था। इससे डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में मजबूती आई, जिसका असर बुलियन की कीमतों पर पड़ा।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने एफडी पर बढ़ाया इंटरेस्ट, ₹10 लाख रुपये के एफडी पर 5 साल में कितनी होगी कमाई? जानिए पूरा कैलकुलेशन

सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख सकता है

विश्लेषकों के मुताबिक, अगले हफ्ते घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, रुपये की चाल, महंगाई के आंकड़े और दिवाली के आसपास की त्योहारी मांग कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। निवेशकों के लिए अमेरिका-ईरान संघर्ष और केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें अगले हफ्ते भी महत्वपूर्ण फैक्टर बने रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।