16 और 17 दिसंबर को बंद रहेंगे Bank, बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

बैंक कर्मचारियों ने 16 और 17 दिसंबर को दो दिन हड़ताल करने की घोषणा की है

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 7:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

बैंक कर्मचारियों ने 16 और 17 दिसंबर को दो दिन हड़ताल करने की घोषणा की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का विरोध कर रहा है और इसी विरोध प्रदर्शन के लिए वह दो दिन की हड़ताल कर रहे हैं।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) के जनरल सेकट्ररी संजय दास कहा कि अगर सरकार अपने फैसले में बदलाव नहीं करती है तो वह आगे भी अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गहरी चोट पहुंचाने वाला है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का बजट पेश करते हुए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने के विनिवेश का टारगेट रखा था और 2 बैंकों के

प्राइवेटाइजेशन की घोषणा की थी। इससे पहले सरकार ने 2019 में IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेची थी। इसे एलआईसी को बेचकर प्राइवेटाइज किया था।


इसके अलावा सरकार ने बीते 4 सालों में 14 सरकारी बैंकों का विलय किया है। सरकार ने बैंकिंग अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2021 को संसद के मौजूदा सत्र के दौरान पेश करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध भी किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।