Cabinet Meeting: मोदी 3.O सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को दी मंजूरी

Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वधावन बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
Cabinet Meeting: मोदी 3.O सरकार की किसानों को बड़ी सौगात

नई सरकार बनने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की पहली बैठक हुई। कैबिनेट ने 14 फसलों की लागत की तुलना में कम से कम 50% ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के बाद प्रेस ब्रिफिंग में ये जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी।"

कैबिनेट बैठक में धान का MSP 2300 रुपए तया किया गया है। कपास के लिए MSP 7121 रुपए और एक दूसरे तरह के कपास के लिए 7521 रुपए तया किया गया है।

बाजरा और मूंगफली तेल का MSP


अश्विनी वैष्णव ने इसके अलावा बताया कि बाजरे के लिए MSP 2625 रुपए निर्धारित की गई है। जबिक मूंगफली तेल का MSP 6783 रुपए तय किया गया है।

वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वधावन बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

वधावन पोर्ट से 12 लाख नौकरियां होंगे पैदा

उन्होंने आगे कहा, "वधावन पोर्ट के पूरा होने पर इसकी क्षमता 23 मिलियन TEUs होगी। यह आज के सभी मौजूदा भारतीय बंदरगाहों की कुल क्षमता से भी बड़ी होगी।"

अश्विनी वैष्णव ने बताया, ''सरकार ने वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पहले स्थानीय समुदायों के साथ काम किया है। इससे 12 लाख नौकरियां पैदा होंगी।” वैष्णव ने कहा, "वधावन बंदरगाह IMEC कॉरिडोर का एक अभिन्न अंग होगा।"

वाराणसी एयरपोर्ट का होगा विकास

केंद्रीय कैबिनेट ने 2869.65 करोड़ रुपए की लागत से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को मंजूरी दी गई है।

इस प्रस्ताव में रनवे को 4075 मीटर x 45 मीटर तक विस्तार करना और 20 विमानों को पार्क करने के लिए एक नए एप्रन का निर्माण करना शामिल है।

अश्विनी वैष्णव ने ये भी बताया कि एयरपोर्ट पर एक नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 2870 करोड़ रुपए की लागत से लैंडिंग स्ट्रिप को अपग्रेड किया जाएगा।

8वें वेतन आयोग का मिला प्रपोजल, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी और DA में बढ़ोतरी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 19, 2024 7:52 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।