CMIE Data : लॉकडाउन अवधि को छोड़ दें तो जून महीने में भारत में रोजगार में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसकी वजह संभवतः मानसून की बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य में देरी रही।
CMIE Data : लॉकडाउन अवधि को छोड़ दें तो जून महीने में भारत में रोजगार में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसकी वजह संभवतः मानसून की बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य में देरी रही।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा जारी डाटा से पता चलता है कि जून में कुल वर्कफोर्स की तुलना में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई, जो मई में 7.2 फीसदी के स्तर पर थी। जून का यह आंकड़ा पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है।
गांवों में हुआ बुरा हाल
रोजगार में कमी की मुख्य वजह ग्रामीण बेरोजगारी रही जो मई की 6.62 फीसदी की तुलना में जून में बढ़कर 8.03 फीसदी हो गई। वहीं शहरी बेरोजगारी जून में घटकर 7.30 फीसदी रह गई, जो मई में 8.21 फीसदी के स्तर पर थी।
सीएमआईई डाटा (CMIE data) के मुताबिक, जून में कुल रोजगार 1.3 करोड़ घटकर 39 करोड़ रह गए, जबकि अप्रैल और मई में 80 लाख रोजगार पैदा हुए थे। वहीं सीएमआईई के एमडी महेश व्यास ने मंगलवार को बिजनेस स्टैंडर्ड प्रकाशित एक लेख में लिखा, महीने के दौरान लगभग 1.3 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई, हालांकि बेरोजगारों की संख्या सिर्फ 30 लाख बढ़ी क्योंकि बाकी लेबर मार्केट से बाहर हुए थे।
लेबर फोर्स की भागीदारी घटी
लेबर फोर्स की भागीदारी घटकर 38.8 फीसदी के अपने निचले स्तर पर आ गई, जबकि पिछले दो महीनों में यह आंकड़ा 40 फीसदी रहा था।
व्यास ने कहा कि बारिश सामान्य से कम 32 फीसदी दर्ज की गई है, जिससे “खेतों में लेबर की तैनाती में देरी हो सकती है।” आने वाले हफ्तों में मानसून के गति पकड़ने से लेबर की भागीदारी में सुधार हो सकता है।
एग्रीकल्चर सेक्टर में 80 लाख नौकरियां कम हुईं
व्यास के मुताबिक, एग्रीकल्चर सेक्टर (agriculture sector) में जून में लगभग 80 लाख नौकरियां कम हुईं, जो मुख्य रूप से प्लांटेशन से जुड़ी हुई थीं। हालांकि, क्रॉप कल्टीवेशन में 40 लाख रोजगार बढ़े जो 2020 और 2021 की समान अवधि से कम हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।