Core Sector Output eases: जून महीने में भारत के कोर सेक्टर की वृद्धि दर घटकर 4 फीसदी पर आ गई है। पिछले महीने यह 6.4 फीसदी थी। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में आठ कोर सेक्टरों में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की दर 8.4 फीसदी थी। आठ कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में कोर सेक्टर का उत्पादन 5.7 फीसदी बढ़ा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6 फीसदी की दर से बढ़ा था। आठ कोर सेक्टर इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में 40.27 फीसदी का योगदान करते हैं।
