Get App

Stock in Focus: ₹90 से कम का शेयर, SAIL से ₹39 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर भरेगा उड़ान?

Stock in Focus: देश की सबसे बड़ी सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से ₹32 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर इस कंपनी के शेयरों में 5 अक्टूबर को तेज हलचल दिख सकती है। अभी यह ₹90 से भी कम में मिल रहा है। जानिए कंपनी को कैसा कॉन्ट्रैक्ट मिला है और चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 4:06 PM
Stock in Focus: ₹90 से कम का शेयर, SAIL से ₹39 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर भरेगा उड़ान?
Sical Logistics को SAIL से ₹39.23 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। अब इसका असर 5 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है।

Stock in Focus: दिग्गज पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से ₹39.23 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर सिकल लॉजिस्टिक्स के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कंपनी ने आज रविवार 4 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी और अब इसका असर सोमवार 5 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इसके शेयर एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार 1 अक्टूबर को बीएसई पर 5% के लोअर सर्किट ₹86.90 (Sical Logistics Share Price) पर टूटकर आ गए थे और इसी पर बंद भी हुए थे। सेल की बात करें तो गुरुवार 1 अक्टूबर को यह 4.19% की गिरावट के साथ ₹174.00 पर बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है Sical Logistics को SAIL से?

सिकल लॉजिस्टिक्स ने आज 4 अक्टूबर को जानकारी दी कि SAIL से इसे ₹39.23 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत सिकल लॉजिस्टिक्स को Dalli Mechanised Mine, Phase 6 से लौह अयस्क, ICW और सबग्रेड ओर की खुदाई और ढुलाई करेगी। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 3 अक्टूबर 2026 की तारीख में मिला है, जिस पर काम 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होना है और 18 नवंबर 2028 तक होगा। यह कॉन्ट्रैक्ट जीएसटी छोड़कर ₹39,22,92,000 का है।

वर्ष 1955 में सिकल लॉजिस्टिक्स एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर है। करीब तीन साल पहले 2023 में दिल्ली की प्रिस्टीन मालवा लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। यह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स और ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स के लिए माइनिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट पर कटर सक्शन ड्रेजर लगाई हुई है और रमयपट्टनम पोर्ट पर ड्रेजिंग का काम कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें