Get App

PNB News: FY27 में खर्च और कमाई का रेश्यो 50% के नीचे लाने का लक्ष्य, बैंक कर रहा दो मोर्चे पर काम

PNB News: पिछले कुछ वर्षों से पीएनबी कई चुनौतियां से जूझ रहा है और कमाई के मुकाबले इसका खर्च तेजी से ऊपर भाग गया। अब बैंक कमाई के मुकाबले अपने खर्च को 50% से भी नीचे लाने का लक्ष्य रखा है। जानिए बैंक का लक्ष्य क्या है और इसे हासिल करने के लिए बैंक क्या कर रहा है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 1:07 PM
PNB News: FY27 में खर्च और कमाई का रेश्यो 50% के नीचे लाने का लक्ष्य, बैंक कर रहा दो मोर्चे पर काम
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का फोकस अपना खर्च कम करके मुनाफा बढ़ाने पर है।

PNB News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का लक्ष्य इस वित्त वर्ष 2027 में कमाई के मुकाबले अपनी लागत को आधे से भी कम पर लाने का है। इसके बाद देश के दूसरे सबसे बड़े लेंडर वित्त वर्ष 2028-29 तक कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो को करीब 45% तक लाने का है। ये बातें न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र ने कही। अभी बैंक के कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में यह 50.38% पर है और पिछले साल सितंबर 2025 में यह 53.3% पर था।

क्या कहना है PNB के एमडी और सीईओ का?

पीएनबी का फोकस अपना खर्च कम करके मुनाफा बढ़ाने पर है। बैंक की कोशिश अपने कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो को घटाकर वित्त वर्ष 2027 में 50% से भी कम और वित्त वर्ष 2028-29 तक करीब 45% तक लाने का है। बैंक के सीईओ और एमडी का कहना है कि इसे लेकर बैंक दो मोर्चे पर काम कर रहा है- एक तो खर्चों को रेशलाइज करना और दूसरा मुनाफे को अधिक से अधिक करना।

अशोक के मुताबिक बैंक के हर रिव्यू मीटिंग में अब डिपॉजिट की लागत, एडवांसेज पर यील्ड, फीस से कमाई, और ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज को कम करने के तरीकों पर चर्चा होती है। बैंक को कई अन्य क्षेत्रों में भी लागत कम करने की गुंजाइश दिखाई दे रही है और वह एफिसिएंसी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें