अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आपको टोल देना होगा। दरअसल, सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू करने की इजाजत दे दी है। मंत्रालय के मुताबिक 15 दिसंबर के आसपास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों से टोल लिया जाएगा। अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 140 रुपये का टोल देना होगा।
दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 140 रुपये का टोल लगेगा। वहीं, इंदिरापुरम से मेरठ तक 95 रुपये, डूडाहेड़ा से 75 रुपये और डासना से मेरठ तक का 60 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा। यह टोल गाड़ियों का है। बड़े वाहनों का टोल इससे ज्यादा है। हालांक, ये दरें अभी प्रस्तावित की गई हैं। टोल टैक्स के रेट्स को रिवाइज किया जा सकता है।
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (National Highway Authority of India) देश में पहली बार एक्सप्रेस वे पर बगैर टोल प्लाजा के टोल वसूलने की शुरुआत कर रहा है। अभी तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की आधिकारिक तौर पर शुरुआत नहीं हुई है लेकिन 1 अप्रैल 2021 से इस पर गाड़ियां भाग रही हैं। अब ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने टोल वसूलने की मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार टोल टैक्स दो दरों पर वसूला जाएगा। पहला जहां पर अधिक अंडरपास हैं वहां 2 रुपए प्रति किमी और जहां पर कम अंडरपास या रोड बना है वहां 1 रुपये 1 रुपए 60 पैसे की देर से टोल टैक्स देना होगा। इस तरीके से दिल्ली के सराय कालें खां से मेरठ की दूरी 72 किलोमीटर है, तो आपको 140 रुपये चुकाने होंगे। यूपी गेट तक 20 रुपये और लालकुआं तक के 50 रुपये लगेंगे।