वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण सरकारी बैंकों के प्रमुखों से 23 अप्रैल को मिलेंगी। यह बैठक दिल्ली में होगी। वह बैंकों को उद्योग और कारोबार को पर्याप्त लोन देने के लिए कह सकती हैं। इसके अलावा वह सरकारी योजनाओं की प्रोग्रेस की भी समीक्षा करेंगी। सरकार के कोरोना की मार से बेहाल इकोनॉमी को सहारा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
