GDP Growth Forecast: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का मानना है कि अगले दो वित्त वर्षों में भारतीय जीडीपी के ग्रोथ की रफ्तार पहले के अनुमान से सुस्त रहेगी। हालांकि एसएंडपी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.8 फीसदी पर स्थिर बनाए रखा है। वहीं दूसरी तरफ अब एसएंडपी रेटिंग्स का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में यह 6.7 फीसदी और वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी जोकि पहले के अनुमान से 0.20-0.20 फीसदी कम है। वहीं 2027-28 के लिए 7 फीसदी की ग्रोथ अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है।
