Credit Cards

सरकार ने नारियल किसानों को दी राहत, कोपरा की MSP में 300 रु प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी

आज की कैबिनेट मीट में बिहार में दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। यह ब्रिज 3064 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इस ब्रिज की लंबाई 4.5 किलोमीटर होगी। इस ब्रिज को 42 महीने में पूरा बना लिया जाएगा। भारत-इटली के बीच माइग्रेशन, मोबिलिटी एग्रीमेंट को भी मंजूरी मिल गई है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
त्रिपुरा में खोवाई से हरीना तक टू लेन सड़क बनाने को प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इस पर कुल लागत 2487 करोड़ करोड़ रुपए की लागत आएगी

आज कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नारियल की खेती करने वालों किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कोपरा (नारियल) की एमएसपी में 300 रु प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा आज की कैबिनेट मीट में बिहार में गंगा पर केबल ब्रिज बनाने के लिए भी मंजूरी मिल गई है है। कैबिनेट में आज 2024 सीजन के लिए कोपरा की MSP 300 रु प्रति क्विंटल तक बढ़ाई गई है। मिलिंग कोपरा की MSP 10860 रुपए से बढ़कर 11160 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है। वहीं, बॉल कोपरा की MSP 11750 रुपए से बढ़कर 12000 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है।

आइए जान लेते हैं आखिर कोपरा है क्या? दरअसल, नारियल के सूखे भाग को कोपरा कहा जाता है। इसे भारत के कुछ हिस्से में इसे गरी और कुछ में गोला के नाम से जाना जाता है। एक विशेष प्रक्रिया से गुजरने के बाद नारियल से गोला प्राप्त किया जाता है। मिलिंग खोपरा में नारियल के असमान सूखे टुकड़े होते हैं जिनका उपयोग मुख्य रूप से नारियल तेल के निर्माण में किया जाता है। बॉल कोपरा आम तौर पर नारियल की गिरी का बारीक, अच्छी तरह से सूखा हुआ हिस्सा होता है और इसका उपयोग कई खाद्य तैयारियों के साथ-साथ स्वादिष्ट मेवे में भी किया जाता है।

बिहार में गंगा पर बनेगा केबल ब्रिज


आज की कैबिनेट मीट में बिहार में दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। यह ब्रिज 3064 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इस ब्रिज की लंबाई 4.5 किलोमीटर होगी। इस ब्रिज को 42 महीने में पूरा बना लिया जाएगा।

Market outlook : नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ बाजार, जानिए 28 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

कैबिनेट के दूसरे अहम फैसले

कैबिनेट की मीटिंग में आज कई दूसरे अहम फैसले भी लिए गए हैं। भारत-इटली के बीच माइग्रेशन, मोबिलिटी एग्रीमेंट को भी मंजूरी मिल गई है। साथ ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में काउंसलेट जनरल खोलने का भी फैसला लिया गया है। वहीं, त्रिपुरा में खोवाई से हरीना तक टू लेन सड़क बनाने को प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इस पर कुल लागत 2487 करोड़ करोड़ रुपए की लागत आएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।