Windfall Tax Hike: केंद्र सरकार ने आज घरेलू तेल कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ पर टैक्स (विंडफाल टैक्स) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी शुल्क को बढ़ा दिया गया है।
