Get App

IIP Growth : दिसंबर के मुकाबले जनवरी में बढ़ा प्रोडक्शन, सरकार ने जारी किए आंकड़े

सांख्यिकी मंत्रालय ने आज 10 मार्च को IIP ग्रोथ से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। 2022-23 के पहले 10 महीनों में IIP ग्रोथ 5.4 फीसदी रही है, जबकि 2021-22 की इसी अवधि में यह 13.7 प्रतिशत थी।

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 7:03 PM
IIP Growth : दिसंबर के मुकाबले जनवरी में बढ़ा प्रोडक्शन, सरकार ने जारी किए आंकड़े
जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है।

IIP Growth : जनवरी महीने में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। इस दौरान, भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी की दर से बढ़ा है। सांख्यिकी मंत्रालय ने आज 10 मार्च को ये आंकड़े जारी किए हैं। 2022-23 के पहले 10 महीनों में, औद्योगिक उत्पादन में 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2021-22 की इसी अवधि के 13.7 प्रतिशत से कम है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2022 में दो प्रतिशत बढ़ा था।

अलग-अलग सेक्टर्स का कैसा रहा प्रदर्शन

IIP आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख इंडिकेटर है। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी से प्रेरित मंदी से उबर रही है। जनवरी में IIP ग्रोथ में सुधार मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर्स में बेहतर प्रोडक्शन का नतीजा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रोडक्शन 3.7 फीसदी की दर से बढ़ा है, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 3.1 फीसदी था। इसी तरह बिजली उत्पादन 12.7 फीसदी की दर से बढ़ा, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 10.4 फीसदी थी। हालांकि,  जनवरी महीने में माइनिंग प्रोडक्शन में कमी आई है। यह 8.8 फीसदी दर्ज किया गया है जबकि दिसंबर में यह 10 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें