IIP की ग्रोथ फरवरी में बढ़कर 1.17% रही, जनवरी में 1.5% थी ग्रोथ

मार्च के अंत में कोर सेक्टर के आंकड़े जारी किए गए थे जिसकी ग्रोथ फरवरी में साल-दर-साल आधार पर 5.8% रही

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
IIP की ग्रोथ फरवरी में उम्मीद के मुताबिक ही रही

IIP Data: देश में औद्योगिक उत्पादन की (Index of Industrial Production) ग्रोथ फरवरी में 1.7% रही। इससे एक महीना पहले जनवरी में इसकी ग्रोथ 1.5% थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन ने 12 अप्रैल को IIP का डेटा जारी किया है।

IIP की ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक ही रही। मार्च के अंत में कोर सेक्टर के आंकड़े जारी किए गए थे। कोर सेक्टर की ग्रोथ फरवरी में साल-दर-साल आधार पर 5.8% रही। एक महीना पहले इसकी ग्रोथ 4% थी। IIP में कोर सेक्टर का टोटल वेट 40.3% रहता है।

खुदरा महंगाई दर 17 महीने के हाई पर, फरवरी के 6.07% से बढ़कर मार्च में 6.95% पर पहुंची


महंगाई का बोझ बढ़ा

मार्च में खुदरा महंगाई दर बढ़ गई है। फरवरी में यह 6.07% थी जो मार्च में बढ़कर 6.95% पर पहुंच गई है। हालांकि, जानकारों को यह 6.28% पर रहने का अनुमान था। महंगाई दर फरवरी में ही RBI के 6% अनुमान से ज्यादा थी लेकिन मार्च में अब यह और बढ़ चुकी है।

महीने दर महीने आधार पर मार्च में खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 7.68 फीसदी रही है जो कि फरवरी में 5.85 फीसदी पर थी। महीने दर महीने आधार पर देश में ग्रामीण क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर 6.38 फीसदी से बढ़कर 7.66 फीसदी पर आ गई है जबकि शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर मार्च के 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.12 फीसदी पर आ गई है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।