सरकार को खुदरा महंगाई के मोर्चे पर झटका लगा है। मार्च में CPI 6.95% पर रही है। जबकि इसके 6.28% पर रहने का अनुमान था। बता दें कि फऱवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी पर थी। गौरतलब है कि मार्च में खुदरा महंगाई 17 महीने के ऊपरी स्तर पर चली गई है।

बता दें कि मार्च में कोर CPI इंफ्लेशन फरवरी के 6 फीसदी के मुकाबले 6.4 फीसदी पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल के मुताबिक इसके 6.19 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
महीने दर महीने आधार पर मार्च 2022 में खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 7.68 फीसदी पर रही है जो कि फरवरी में 5.85 फीसदी पर थी। महीने दर महीने आधार पर देश में ग्रामीण क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 6.38 फीसदी से बढ़कर मार्च में 7.66 फीसदी पर आ गई है जबकि शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर फऱवरी के 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.12 फीसदी पर आ गई है।
मार्च में सब्जियों की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 6.13 फीसदी से बढ़कर 10.57 फीसदी पर आ गई है जबकि ईंधन और बिजली की खुदरा महंगाई दर 8.73 फीसदी से घटकर 8.27 फीसदी पर रही है।
महीने दर महीने आधार पर दालों की खुदरा महंगाई दर फऱवरी के 3.02 फीसदी से बढ़कर मार्च में 3.14 फीसदी पर आ गई है। वहीं कपड़ो और जूतों की खुदरा महंगाई दर फऱवरी के 8.86 फीसदी से बढ़कर 10.20 फीसदी पर आ गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।