आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Hariom Pipe Industries 13 अप्रैल यानी कल बाजार में लिस्ट होगी। बाजार जानकारों का कहना है कि इसके आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए लगता है कि यह स्टॉक कल उम्मीद से बेहतर लिस्टिंग दिखा सकता है।
आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Hariom Pipe Industries 13 अप्रैल यानी कल बाजार में लिस्ट होगी। बाजार जानकारों का कहना है कि इसके आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए लगता है कि यह स्टॉक कल उम्मीद से बेहतर लिस्टिंग दिखा सकता है।
हैदराबाद स्थित Hariom Pipe Industries का आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ था। यह आईपीओ 7.93 गुना भरा था। इस आईपीओ का रिटेल इन्वेस्टरों का हिस्सा 12.15 गुना भरा था जबकि गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 8.87 गुना और QIB का हिस्सा 1.91 गुना भरा था।
कैसी हो सकती है लिस्टिंग
Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि पॉजिटिव मार्केट सेटिमेंट के चलते इस आईपीओ को बाजार से जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा अगर हम पिछले कुछ दिनों में हुई लिस्टिंग पर नजर डालें तो हमें एक के बाद एक 2 शानदार लिस्टिंग हुई है। ऐसे में Hariom Pipe Industries के लिए बाजार सेटिमेंट पॉजिटीव नजर आ रहा है। जिसके चलते यह स्टॉक कल 10-12 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट होता नजर आ सकता है।
बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 144-153 रुपये था और कंपनी ने आईपीओ के जरिए 130 करोड़ रुपये जुटाए।
Marwadi Financial Services के रिसर्च एनालिस्ट सौरभ जोशी का कहना है कि कल बाजार में Hariom Pipe Industries की शानदार डबल डिजिट प्रीमियम पर लिस्टिंग देखने को मिल सकती है। सौरभ जोशी का आगे कहना है कि ग्रे मार्केट में यह स्टॉक 16 फीसदी प्रीमियम पर है। कल इस स्टॉक की लिस्टिंग 153 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 178 रुपये के आसपास लिस्ट होता नजर आ सकता है।
इसी तरह हेम सिक्योरिटीज की आस्था जैन का कहना है कि Hariom Pipe Industries हमें कल अपने इश्यू प्राइस से हल्के प्रीमियम पर लिस्ट होता नजर आ सकता है।
वहीं एक और एनालिस्ट CapitalVia Global Research के विजय धनौतिया का कहना है कि यह स्टॉक कल 10-15 रुपये प्रीमियम पर 163-168 रुपये के बीच लिस्ट होता नजर आ सकता है।
हैदराबाद बेस्ड हरिओम पाइप (Hariom Pipe) माइल्ड स्टील (एमएस) पाइप्स, स्काफफोल्डिंग, एचआर स्ट्रिप्स, एमएस बिलेट्स और स्पंज आयरन सहित आयरन और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के जरिए ‘हरिओम पाइप्स’ ब्रांड के नाम से भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एमएस पाइप्स की बिक्री करती है।
वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल इनकम 254.82 करोड़ रुपये रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2020 में 161.15 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 15.13 करोड़ रुपये था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 7.90 करोड़ रुपये था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।