ब्रोकरेज हाउस एडलवाइज ने Tata Motors पर जारी अपने नोट में कहा है कि JLR ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के अपने थोक बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी ने 76.5 हजार यूनिटें बेची हैं जो कि उम्मीद से करीब 16 फीसदी कम हैं ।
ब्रोकरेज हाउस एडलवाइज ने Tata Motors पर जारी अपने नोट में कहा है कि JLR ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के अपने थोक बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी ने 76.5 हजार यूनिटें बेची हैं जो कि उम्मीद से करीब 16 फीसदी कम हैं ।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में भी कंपनी पर चिप शॉर्टेज की समस्या ने अपना असर दिखाया है जिससे इसकी बिक्री पर दबाव देखने को मिला है। ब्रोकरेज हाउस का यह भी कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भी कंपनी के वॉल्यूम पर चिप शॉर्टेज की वजह से दबाव देखने को मिल सकता है।
आम मान्यता के विपरीत वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही कंपनी के लिए सबसे बेहतर तिमाही नहीं रही है। कंपनी के लिए सबसे बेहतर तिमाही में वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही थी। इस तिमाही में कंपनी ने 84,442 यूनिट बेची थी। अब 2023 की बिक्री को लेकर चिंताएं नजर आ रही हैं। चिप शॉर्टेज के मुद्दे पर कंपनी की मैनजमेंट कमेंटरी पर हमें नजर रखनी होगी।
हालांकि एडलवाइज का मानना है कि Tata Motors का भारतीय और JLR कारोबार मजबूत डिमांड के दौर में है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बाजार में अच्छी मांग नजर आ रही है जिससे आगे कंपनी के बैलेंसशीट में सुधार देखने को मिल सकता है।
एडलवाइज ने Tata Motors की Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 616 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक में इसके वर्तमान लेवल से 40 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
इसी तरह एक और ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि Tata Motors को अपने SUV और EV फोकस करने की स्ट्रैटजी का फायदा मिलेगा। जेफरीज ने Tata Motors को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 540 रुपये का लक्ष्य दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।