Get App

अमीरों पर नहीं लगेगा कैपिटल गेन टैक्स, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खारिज की टैक्स सिस्टम में बदलाव की खबर

IT विभाग ने ट्वीट किया, "यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सरकार का कैपिटल गेन टैक्स पर इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 12:11 AM
अमीरों पर नहीं लगेगा कैपिटल गेन टैक्स, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खारिज की टैक्स सिस्टम में बदलाव की खबर
ऑक्सफैम इंटरनेशनल के मुताबिक, देश की आबादी के 10 फीसदी हिस्से के पास देश की 77 फीसदी संपत्ति है। सरकार के डेटा बताते हैं कि देश में सिर्फ 6 फीसदी लोग इनकम टैक्स चुकाते हैं।

Capital Gains Tax: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 18 अप्रैल को साफ कर दिया कि सरकार अमीरों पर कैपिटल गेन टैक्स लगाने की तैयारी में नहीं है। इससे पहले खबर आई थी कि सरकार मौजूदा डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बदलाव करके कैपिटल गेन टैक्स लगाने की तैयारी में है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट करके इसपर अपनी सफाई दी है। IT विभाग ने ट्वीट किया, "यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सरकार का कैपिटल गेन टैक्स पर इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।"

क्या थी रिपोर्ट?

सरकार डायरेक्ट टैक्स कानून (Direct Tax Laws) में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। इस बदलाव का मकसद आर्थिक असामनता में कमी लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले साल सत्ता में लौटने के बादआर्थिक असमानता में कमी लाने पर सरकार अपना फोकस बढ़ा सकती है। मामले से सीधे तौर पर जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमीर लोगों पर कैपिटल गेंस टैक्स (Capital Gains Tax) बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अभी इंडिया में ज्यादा कमाई वाले लोगों पर टैक्स (Income Tax) का रेट 30 फीसदी है। लेकिन इक्विटी फंड और शेयरों जैसे कुछ खास एसेट क्लास के कैपिटल गेंस पर टैक्स के रेट्स कम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें