9 महीने के ऊंचे स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार, RBI ने जारी किए आंकड़े

RBI Forex Reserves: फोरेक्स रिजर्व करीब दो साल पहले अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। उस समय यह 64500 करोड़ डॉलर का भंडार था। हालांकि रुपये पर दबाव को कम करने के लिए इसे खर्च करना पड़ा और यह नीचे आया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीतियों के ऐलान के समय कहा था कि फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स बेहतर लेवल पर रहेगा तो इससे मैक्रोइकोनॉमिक स्टैबिलिटी बढ़ेगी

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 7:30 PM
RBI Forex Reserves: आर्थिक मोर्चे पर काफी राहत वाली खबर है। 7 अप्रैल को समाप्त होने वाले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया और यह नौ महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने आज इसके आंकड़े जारी किए हैं।

RBI Forex Reserves: आर्थिक मोर्चे पर काफी राहत वाली खबर है। 7 अप्रैल को समाप्त होने वाले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया और यह नौ महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने आज इसके आंकड़े जारी किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फोरेक्स रिजर्व) पिछले हफ्ते 630 करोड़ डॉलर उछलकर 58475.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। उसके पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में दो हफ्तों की गिरावट थमी थी और यह 32.9 करोड़ डॉलर गिरकर 57845 करोड़ डॉलर रह गया था। करेंसी के टर्म में बात करें तो विदेशी संपत्तियां 474 करोड़ डॉलर बढ़कर 51443.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर के रूप में दिखाया जाता और फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स में रखे यूरो, पाउंडर और येन में उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है।

Crypto Price: डेढ़ फीसदी उछाल के बावजूद BitCoin की घटी क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी, Ethereum में शानदार तेजी

Gold Reserve में भी बढ़ोतरी


आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक देश में सोने का भंडार भी 7 अप्रैल को समाप्त तिमाही में 149.6 करोड़ डॉलर उछलकर 4669.6 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDRs) भी 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 1845 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। आईएमएफ के पास देश का रिजर्व पोजिशन भी 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 517.8 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

जिस Ferrari से Michael Schumacher ने जीता पहला फॉर्मूला वन रेस, उसकी शानदार बोली ने बढ़ाई मार्केट की धड़कनें

अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड लेवल पर था फॉरेक्स रिजर्व

फोरेक्स रिजर्व करीब दो साल पहले अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। उस समय यह 64500 करोड़ डॉलर का भंडार था। हालांकि रुपये पर दबाव को कम करने के लिए इसे खर्च करना पड़ा और यह नीचे आया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीतियों के ऐलान के समय कहा था कि फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व्स बेहतर लेवल पर रहेगा तो इससे मैक्रोइकोनॉमिक स्टैबिलिटी बढ़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।