Crypto Price: डेढ़ फीसदी उछाल के बावजूद BitCoin की घटी क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी, Ethereum में शानदार तेजी

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं बिटकॉइन (BitCoin) मजबूत तो हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 30,710.14 डॉलर (25.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) 4 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 2100 डॉलर के पार हो गया है

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.40 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.38 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और यह 30 हजार डॉलर के पार है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 30,710.14 डॉलर (25.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) 4 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 2100 डॉलर के पार हो गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.34 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.28 लाख करोड़ डॉलर (104.68 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

जिस Ferrari से Michael Schumacher ने जीता पहला फॉर्मूला वन रेस, उसकी शानदार बोली ने बढ़ाई मार्केट की धड़कनें

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में मामूली गिरावट


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो यूएसडी कॉइन (USD Coin) रेड जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं इसी अवधि में सबसे अधिक सोलाना (Solana) में सबसे अधिक उछाल रहा और यह 20 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन में करीब 10 फीसदी और एथेरियम में 13 फीसदी से अधिक तेजी आई है।

Crypto News: इस कारण अगले साल कम हो जाएगी BitCoin की सप्लाई, एक्सपर्ट्स का ये है रुझान

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 30,710.14 डॉलर 1.54%
एथेरियम (Ethereum) 2,100.64 डॉलर 4.70%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 332.52 डॉलर 2.36%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.528 डॉलर 3.47%
कार्डानो (Cardano) 0.4358 डॉलर 4.98%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08909 डॉलर 2.16%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.16 डॉलर 2.44%
सोलाना (Solana) 24.64 डॉलर (-) 1.64%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5541 करोड़ डॉलर (4.53 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.89% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.40 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.38 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।