ITR Filing : मौजूदा वित्त वर्ष में 31 दिसंबर तक रिकॉर्ड 8.18 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किए गये हैं। एक साल पहले 31 दिसंबर 2022 तक 7.51 करोड़ टैक्स रिटर्न भरे गये थे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आज सोमवार को यह जानकारी दी है। CBDT ने बयान में कहा कि यह बीते वित्त वर्ष 2022-23 में भरे गये कुल इनकम टैक्स रिटर्न से 9 फीसदी अधिक है। बयान के अनुसार, इस अवधि के दौरान कुल 1.60 करोड़ ऑडिट रिपोर्ट और अन्य फॉर्म भरे गये जबकि एक साल पहले 2022-23 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.43 करोड़ था।
