Air India : प्राइवेटाइजेशन के बाद कर्मचारियों को मिलते रहेंगे पीएफ बेनिफिट्स, केंद्र का क्लैरिफिकेशन

इस साल अक्टूबर में, सरकार ने घोषणा की थी कि टाटा की टैलेस प्रा. लि. एयर इंडिया के लिए सबसे ऊंचे बिडर के रूप में उभरी है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 4:54 PM
लंबे प्रयासों के बाद सरकार को एयर इंडिया के डिसइनवेस्टमेंट में कामयाबी मिली थी

केंद्र सरकार इंडियन एयरलाइंस के मौजूदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और पीएफ बेनिफिट्स उपलब्ध कराती रहेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है। एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन के बाद कर्मचारियों को मिलने वाले बेनिफिट्स में किसी प्रकार के बदलाव के सवाल का उत्तर देते हुए, नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा गया है और इसे “स्ट्रैटजिक पार्टनर के साथ हुए शेयर परचेज एग्रीमेंट में” शामिल किया गया है।

जारी रहेंगे पीएफ और ग्रेच्युटी बेनिफिट्स

उन्होंने ऊपरी सदन में दिए लिखित जवाब में कहा, “लागू कानूनों के क्रम में, डिसइनवेस्टमेंट के बाद स्ट्रैटजिक पार्टनर द्वारा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और पीएफ बेनिफिट्स देना जारी रखा जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस इम्प्लाइज सेल्फ कांट्रीब्यूट्री सुपरएन्युएशन पेंशन फंड ट्रस्ट के प्रबंधन के लिए कर्मचारियों और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के साथ अरेंजमेंट जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही, मेडिकल बेनिफिट्स के संबंध में, सरकार द्वारा रिटायर्ड और इलिजिबिल रिटायरिंग एआई बेनिफिसियरीज को ये उपलब्ध कराए गए हैं।”


इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 3 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 91 लाख रुपये, आइए डालते हैं इसके सफर पर एक नजर

जून, 2017 में शुरू हुआ था डिसइन्वेस्टमेंट का प्रॉसेस

इस साल अक्टूबर में, सरकार ने घोषणा की थी कि टाटा की टैलेस प्रा. लि. एयर इंडिया के लिए सबसे ऊंचे बिडर के रूप में उभरी है। एयर इंडिया और उसकी सब्सिडियरीज के डिसइनवेस्टमेंट का प्रॉसेस जून, 2017 में शुरू हो गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।