इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 3 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 91 लाख रुपये, आइए डालते है 2 रुपये से 196 रुपये के तक के इसके सफर पर एक नजर

यह पेना स्टॉक 3 सालों में 2.16 रुपये से प्रति शेयर से बढ़कर 195.90 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। इस अवधि में इसने अपने धारकों को 9000 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 4:27 PM
नया साल जल्द ही शुरु होने वाला है इस मल्टीबैगर स्टॉक से अभी भी इस तरह के संकेत मिल रहे है कि यह 2022 का भी मल्टीबैगर साबित हो सकता है।

बाजार दिग्गजों का सामान्य सिद्धांत है कि इक्विटी मार्केट में सिर्फ खरीदने और बेचने से ही पैसे नहीं बनते। इसके लिए आपको बाजार में धैर्य से टिके भी रहना होता है। हैदराबाद स्थिति डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Brightcom Group के शेयरों की 3 साल की यात्रा इसका एक जबरदस्त उदाहरण है । यह पेना स्टॉक 3 सालों में 2.16 रुपये से प्रति शेयर से बढ़कर 195.90 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। इस अवधि में इसने अपने धारकों को 9000 फीसदी का रिटर्न दिया है।

नया साल जल्द ही शुरु होने वाला है इस मल्टीबैगर स्टॉक से अभी भी इस तरह के संकेत मिल रहे है कि यह 2022 का भी मल्टीबैगर साबित हो सकता है। पिछले 1 हफ्ते में यह मल्टीबैगर स्टॉक करीब 16 फीसदी भागा है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसने 3 कारोबारी सत्रों में 5 फीसदी का अपरसर्किट हिट किया है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 108 रुपये से बढ़कर 195.90 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने करीब 80 फीसदी की बढ़त दिखाई है। 6 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 12.20 रुपये से बढ़कर 195.90 रुपये की यात्रा तय की है। इस अवधि में यह शेयर करीब 1500 फीसदी भागा है।

2021 में मुंबई में प्रॉपर्टी सेल रजिस्ट्रेशन आंकड़ों ने तोड़ा 1 लाख यूनिट का प्रतिमान


2021 में अब तक की इस स्टॉक की यात्रा पर नजर डालें तो इस अवधि में यह स्टॉक 7 रुपये से बढ़कर 195.90 रुपये पर पहुंच गया है। 2021 में अब तक इस शेयर ने अब तक अपने धारकों को 2700 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 4.24 रुपये से बढ़कर 195.90 रुपये के लेवल पर आ गया है यानी पिछले 1 साल में यह स्टॉक ने 4500 फीसदी की रिटर्न दिया है।

Brightcom Group के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो 4 जनवरी 2019 को एनएसई पर यह शेयर 2.16 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 17 दिसंबर 2021 को एनएसई पर इसकी क्लोजिंग प्राइस 195.90 रुपये पर थी। इस तरह इन 3 सालों में इस स्टॉक ने करीब 9000 फीसदी का रिटर्न दिया।

अब अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसके 1 लाख रुपये आज 1.80 लाख रुपये बन गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये पर लगाए होते तो आज वह 1 लाख रुपये 16 लाख बन गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज वो 1 लाख रुपये 46 लाख रुपये बन गए होते। इसी तरह अगर किसी व्यक्ति ने इस स्टॉक में 3 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो 1 लाख रुपये आज 93 लाख बन गए होते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।