रियल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म Knight Frank India ने सोमवार को सूचित किया है कि मुंबई में प्रॉपर्टी बिक्री के आंकड़ों ने 2021 में एक दशक में पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके पहले 2018 में मुंबई में 80,746 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
रियल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म Knight Frank India ने सोमवार को सूचित किया है कि मुंबई में प्रॉपर्टी बिक्री के आंकड़ों ने 2021 में एक दशक में पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके पहले 2018 में मुंबई में 80,746 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
नवंबर 2021 में मुंबई में (MCGM रीजन ) 7,582 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस अवधि में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पिछले साल इस महीने में स्टैम्प ड्यूटी 2 फीसदी के न्यूनतम लेवल पर थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर देखें तो नवंबर 2021 में अक्टूबर 2021 की तुलना में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
अक्टूबर 2021 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नजरिए से इस दशक का सबसे बेहतर अक्टूबर महीना रहा था। अक्टूबर में मुंबई रीजन में 8,576 यूनिट रजिस्ट्रर्ड हुए थे। सालाना आधार पर इसमें 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बता दें कि अक्टूबर 2020 में भी स्टैंम्प ड्यूटी की दर 2 फीसदी के निम्नतम स्तर पर थी।
Knight Frank India के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में मुंबई MCGM रीजन में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है।
Knight Frank India के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर Shishir Baijal का कहना है कि मुंबई हाउसिंग मार्केट में निवेशकों का सेटिमेंट मजबूत बना हुआ है। हालांकि अगर पिछले साल के इसी अवधि के निम्नतम स्टैम्प ड्यूटी के दौर से तुलना करें तो ग्रोथ रेट थोड़ी सुस्त नजर आ रही है लेकिन घरों की तुलना में गिरावट, होम लोन के सस्ते होने और नए प्रोजेक्ट्स के लॉन्च जैसी स्थितियों के चलते होम बायर्स में जोश नजर आ रहा है। नियर फ्यूचर में कोविड-19 की नई वैरिएंट की स्थिति और हेल्थ केयर की सिस्टम की उससे निपटने की तैयारी बाजार सेटिमेंट पर सबसे बड़ा प्रभाव डालेगी।
Knight Frank India की रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 1 करोड़ और उससे कम के भाव की घरों की बिक्री की हिस्सेदारी पिछले 5 महीने के 58 फीसदी के हाई पर रही है। पिछले 3 महीने के दौरान इस सेगमेंट के घरों की बिक्री सितंबर 2021 के 51 फीसदी से बढ़कर अक्टूबर 2021 में 53 फीसदी पर पहुंच गई और वर्तमान में यह 58 फीसदी पर है ।
इस आंकड़ें से यह भी पता चलता है कि बाजार में महिला खरीदारों की हिस्सेदारी 2.8 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि महिलाओं के बीच हाउसिंग को प्रमोट करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए स्टाम्प ड्यूटी 4 फीसदी रखी है जो शहर में लागू स्टैंडर्ड स्टैम्प ड्यूटी से 1 फीसदी कम है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।