Jharkhand News: रांची में ईडी की ताबड़तोड़ रेड, झारखंड के मंत्री के सचिव के पास से ₹20 करोड़ बरामद

Jharkhand News: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के पास से 20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। ईडी ने वीरेंद्र राम मामले में संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में यह नकदी बरामद की है

अपडेटेड May 06, 2024 पर 1:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jharkhand News: केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के पास से 20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

Jharkhand News: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के पास से 20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। ईडी ने वीरेंद्र राम मामले में संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में यह नकदी बरामद की है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर 100 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप है। उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से झारखंड के कुछ राजनेताओं के साथ लेन-देन से जुड़ी डिटेल्सा का पेन ड्राइव बरामद किया गया था।

 

 


ईडी ने सोमवार को झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के सचिव से कथित रूप से जुड़े एक घरेलू सहायक के ठिकानों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद करने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों की तरफ से साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में ईडी के अधिकारियों को गाड़ीखाना चौक में स्थित एक इमारत के एक कमरे में से नोटों की गड्डियों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान केंद्रीय बलों के कुछ सुरक्षाकर्मी भी दिखे। जहां से पैसे बरामद हुए हैं वहां कथित तौर पर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलम के निजी सचिव संजीव लाल का एक घरेलू सहायक रहता है।

जहांगीर आलम को अभी आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं

इस पूरे मामले को लेकर आलम ने कहा, ''मुझे अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। मैं टीवी देख रहा हूं और इसमें बताया जा रहा है कि छापे वाली जगह वह है, जो मेरे निजी सचिव से संबंधित है। 70 वर्षीय आलम कांग्रेस नेता हैं और झारखंड विधानसभा में पाकुड़ सीट से विधायक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।