Bihar Board Result 2024: बिहार स्कूल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बिहार बोर्ड का तीनों स्ट्रीम का कुल जमा पास प्रतिशत 87.21 फीसदी रहा। बोर्ड ने इस साल तीनों स्ट्रीम के अलग अलग टॉप 5 में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट शेयर की है। जिसमें साइंस में कुल 11 छात्रों ने टॉप 5 में जगह बनाई है। साइंस स्ट्रीम के छात्र मृत्युंजय कुमार ने कुल 481 अंक (96.2) अंक पाकर पूरे बिहार में टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। ऐसे ही सिवान की ही आकृति कुमारी को चौथा स्थान मिला है। आकृति IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
