BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने रद्द की परीक्षा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर, जांच के आदेश

आयोग ने बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) का संज्ञान लेते हुए आज हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा bpsc.bih.nic.in पर की जाएगी

अपडेटेड May 08, 2022 पर 9:40 PM
BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने रद्द की परीक्षा (FILE PHOTO)

BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने आज BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक या Pre-Exam 2022 को रद्द कर दिया है। प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने यह फैसला लिया। आयोग ने बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) का संज्ञान लेते हुए आज हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा bpsc.bih.nic.in पर नियत समय पर की जाएगी।

एक आधिकारिक नोटिस में, BPSC ने कहा कि परीक्षा आज– 8 मई, 2022 के लिए तय की गई थी। हालांकि, प्रश्न पत्र ऑनलाइन वायरल हो गया। जब इसकी खबर मिली, तो आयोग ने जांच शुरू कर दी। इस पूरी स्थिति को समझने के लिए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में 3 सदस्यीय समिति की तरफ से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद परीक्षा रद्द की जाएगी। DGP बिहार से अनुरोध किया गया है कि साइबर सेल की तरफ से 'पेपर लीक' मामले की जांच की जाए।


मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और साइबर सेल अब मामले की जांच कर रही है। डीजीपी बिहार को मामले की जांच करने को कहा गया है।

BPSC PT Paper Leak: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था पेपर, परीक्षा के असली प्रश्न पत्र में आ गए वही सवाल

वहीं भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा, "परीक्षा में कुछ समस्या थी (बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के लिए)। जिन उम्मीदवारों को कोई समस्या है, वे लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हम इसे BPSC को भेजेंगे। इसके अनुसार, अंतिम निर्णय लिया जाएगा, लेकिन इस मुद्दे पर कोई सटीक जानकारी नहीं है।"

अलग-अलग विभागों में ग्रुप A और B कैडर की भर्ती के लिए BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (Pre) या BPSC Pre परीक्षा 2022 8 मई को तय की गई थी। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए ई-एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2022 को जारी किए गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।