BPSC PT Paper Leak: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था पेपर, परीक्षा के असली प्रश्न पत्र में आ गए वही सवाल

BPSC PT Paper Leak: बिहार में BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी की परीक्षा) हो रही थी। इस दौरान कई जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आई

अपडेटेड May 08, 2022 पर 3:59 PM
बिहार प्रशासनिक सेवा यानी BPSC की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक (PHOTO- Moneycontrol Hindi)

BPSC PT Paper Leak: बिहार (Bihar) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार प्रशासनिक सेवा यानी BPSC की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक (BPSC Paper Leak) हो गया है। News18 के मुताबिक, परीक्षा से पहले ही सोशल मीडियो पर BPSC PT की परीक्षा पर्चा वायरल हो रहा था, जो बाद में असली प्रशन पत्र मेल खा गया। मतलब यह कि परीक्षा से पहले जो प्रश्न पत्र वायरल हो रहा था, वही परीक्षा में आ गया।

दरअसल रविवार को बिहार में BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी की परीक्षा) हो रही थी। इस दौरान कई जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आई। इसके बाद परीक्षा के असली प्रश्न पत्रों में आए सवालों का सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्न पत्र से मिलान किया गया, तो मैच कर गया।

News18 के मुताबिक, जैसे ही पर्चा लीक होने की खबर फैली, तो कई जगहों पर कैंडिडेट ने हंगामा शुरू कर दिया। आरा के कुंवर सिंह कॉलेज में BPSC के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद डीएम-एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले पर काबू पाने की कोशिश की।


BPSC PT में राज्य भर से लगभग 6 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजधानी पटना में ही अकेले 83 सेंटर पर 55710 कैंडिडेट परीक्षा दे रहे थे।

हालांकि, पेपर लीक होने के इस मामले पर BPSC की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। साथ मामले में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।