CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पोर्टल पर लॉग इन कर अपने स्टुडेंस के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी। 10वीं और 12वीं के एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। इस साल 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8,000 स्कूलों के करीब 44 लाख छात्र शामिल होंगे।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा
स्टेप 1: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर 'परीक्षा संगम पोर्टल' का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अगले पेज पर जाने के लिए 'जारी रखें' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर स्कूल (गंगा) ऑप्शन को चुनें, इसके बाद आपको स्कूल स्पेसिफिक सेक्शन का एक्सेस मिल जाएगा।
स्टेप 5: इसके बाद आप ‘प्री-एग्जाम एक्टिविटीज़’ टैब पर जाएं, जहां परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।
स्टेप 6: इस टैब में ‘एडमिट कार्ड, मुख्य परीक्षा 2025 के लिए केंद्र सामग्री’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 7: इसके बाद स्कूल कोड और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरकर आप छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्कूल के अधिकारियों, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बारे में नए अपडेट को प्राप्त करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।