CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई, यूपी, बिहार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 में शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट जारी होने के साथ ही कई स्टूडेंट्स एग्जाम स्ट्रेस से जूझने लगे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव होना नॉर्मल है लेकिन उसे खुद पर हावी होने की भूल न करें। इससे परीक्षा में आपकी परफॉर्मेंस बिगड़ सकती है। साल 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर फोकस करना जरूरी है।
बोर्ड परीक्षा में टॉप करना चाहते हैं तो उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। दो महीने में पूरा सिलेबस आसानी से कवर हो जाएगा और उसके बाद आप रिवीजन में जुट सकते हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी का ज्यादा स्ट्रेस लेने के बजाय सही स्ट्रैटेजी बनाएंगे तो पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
बोर्ड परीक्षा का स्ट्रेस कैसे कम करें?
बोर्ड परीक्षा 2025 के शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में परीक्षा को लेकर तनाव लेने के बजाय आप नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए किसी भी तरह का स्ट्रेस दूर कर सकते हैं।
इस समय आप नियमित व्यायाम करें इससे स्ट्रेस कम होता है, और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही हेल्दी डाइट लें, हेल्दी डाइट लेने से शरीर और दिमाग को एनर्जी मिलती है। पर्याप्त मात्रा में नींद लें रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से दिमाग फ्रेश रहता है इससे तनाव भी कम होता है।
ध्यान और योग करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
सकारात्मक सोच रखें इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, और तनाव कम होता है।
सबसे अहम है टाइम मैनेजमेंट इसे करने से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं।
नोट्स बनाने से अध्ययन में सुधार होता है और तनाव कम होता है।यदि आप रोजाना प्रैक्टिस करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव कम होता है। ग्रुप में स्टडी करें जिससे तनाव कम होता है, और डाउट्स भी क्लियर होते हैं।
परिवार और मित्रों का समर्थन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान फैमिली सपोर्ट से सब आसान हो जाता है।
कुछ वक्त दोस्तों के साथ बिताने से नई एनर्जी के साथ पढ़ाई करने में मदद मिलती है। आप अपनी टीचर्स से गाइडेंस लेकर टॉपिक्स को आसानी से समझ भी सकते हैं।