Credit Cards

CBSE CTET 2022 Registration: सीटेट परीक्षा के लिए आज से ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें एप्लिकेशन फीस सहित पूरी डिटेल

CBSE CTET 2022 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (CTET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
CBSE CTET 2022 Registration: योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

CBSE CTET 2022 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (CTET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सीटीईटी 2022 के रजिस्ट्रेशन (CTET 2022 Registration) आज यानी 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर, 2022 है। हालांकि, अभ्यर्थी एप्लिकेशन शुल्क का भुगतान 25 नवंबर, 2022 तक कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?


प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा की सही तारीख का उल्लेख अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। CBSE ने CTET 2022 के लिए अक्टूबर में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Twitter के ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए देने होंगे हर महीने 20 डॉलर, जानिए Elon Musk का पूरा प्लान

सीटीईटी में इस बार परीक्षा शहर का आवंटन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगा। यानी अगर उम्मीदवार की अपनी पसंद के शहर में एग्जाम सिटी चाहिए तो उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई करना होगा।

एप्लिकेशन फीस

जनरल और OBC कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस पेपर 1 के लिए 1,000 रुपये और पेपर 2 के लिए 1,200 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए 500 रुपये और पेपर 2 के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

पेपर 1 का आयोजन ग्रेड 1 से ग्रेड 5 तक के लिए टीचर्स की भर्ती के लिए किया जाएगा, जबकि पेपर 2 का आयोजन ग्रेड 6 से ग्रेड 8 तक के लिए टीचर्स की भर्ती के लिए होगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की सही तारीख और सभी नियमों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। जल्द ही सीटीईटी परीक्षा से संबंधि की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।