CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। यह एग्जाम 14 दिसंबर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
CTET Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर सेशन की परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जानी है

CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET (Central Teacher Eligibility Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अब ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एक बयान में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। दिसंबर सेशन के लिए CTET परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।

CTET एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए एंट्री टिकट के रूप में काम करेगा। अपने एडमिट कार्ड के साथ, CTET उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी वैध आईडी प्रूफ ले जाना आवश्यक है। CTET शहर सूचना पर्ची पहले 3 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। CTET एग्जाम 2024 के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ctet.nic.in के अलावा कोई अन्य वेबसाइट एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगी।

कितने बजे होंगे एग्जाम?


राष्ट्रीय स्तर का यह पात्रता परीक्षा CBSE हर साल दो बार CTET आयोजित करता है। इसके जरिए KVS, NVS और अन्य जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित की जाती है। CTET दिसंबर 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

एग्जाम की बड़ी बातें

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE- National Council for Teacher Education) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार, CTET पेपर-1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। जबकि दो वर्षीय डीएलएड या चार वर्षीय बीएलएड कोर्स करना चाहिए। जबकि पेपर-2 के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और बीएड या इसके समकक्ष डिग्री की आवश्यकता होती है। सीटीईटी में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। जबकि अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा तय नहीं है।

ये भी पढ़ें- Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिए 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CTET 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: CTET की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर View Date & City for CTET Dec-2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपकी CTET 2024 Exam City Slip आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5: सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप की जांच करें और इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।