DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई, यहां देखें DU एडमिशन फेज 3 का पूरा शेड्यूल

उम्मीदवार 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 2:10 PM
DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी

DU Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने फेज 3 एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख मंगलवार को 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी। इससे पहले अंतिम तिथि 10 अक्टूबर थी।

उम्मीदवार अब 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही सीट आवंटन की पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 25 अक्टूबर और तीसरी 4 नवंबर को घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम


जो उम्मीदवार अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे कल शाम तक कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में दाखिले के लिए केवल वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने सीयूईटी यानी कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट क्वालिफाई किया है।

ये है पूरा शेड्यूल

एक अधिसूचना में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि सीट आवंटन के तीन दौर होंगे और उसके बाद एक ‘स्पॉट राउंड’ (छात्रों को उनकी उल्लेखित पसंद और सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीटें आवंटित करना) आयोजित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने कहा कि वह प्रथम साझा सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) दौर की घोषणा से पहले, शुक्रवार को एक 'सिम्युलेटेड लिस्ट' जारी करेगा, जिसके जरिए छात्र कॉलेज और पाठ्यक्रम में एडमिशन पाने की अपनी संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे।

डीयू ने एक बयान में कहा कि "सिम्युलेटेड लिस्ट' की घोषणा के बाद छात्रों को अपनी तरजीह को फिर से व्यवस्थित करने के लिए दो और दिन दिए जाएंगे। एडमिशन के पहले और दूसरे फेस को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। ये सोमवार तक समाप्त होने थे।

यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों के लिए एक सुधार खिड़की भी खोली है जो पहले और दूसरे फेस को पूरा कर चुके हैं और कुछ क्षेत्रों में संशोधन करना चाहते हैं। डीयू ने कहा कि सुधार खिड़की बुधवार शाम 4.59 बजे तक खुली रहेगी। यूनिवर्सिटी ने बताया कि सीएसएएस आवंटन की पहली लिस्ट 18 अक्टूबर को, सीएसएएस आवंटन की दूसरी लिस्ट 25 अक्टूबर को और तीसरी लिस्ट 4 नवंबर को घोषित की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।