DU UG Admission 2022: जल्द शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस, तब तक ये डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट रखें तैयार

DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कौन-कौनसे जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट लगेंगे वो बताया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से 31 अगस्त तक सभी दस्तावेज तैयार करने को कहा है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 4:55 PM
Delhi University ने UG कोर्स के लिए जल्द शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस

DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) नए शैक्षणिक सत्र (New Academic Session) के लिए जल्द ही अंडर ग्रेजुएट कोर्स (UG Courses) के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस (Admission Process) शुरू करेगी। इस साल DU UG में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर होगा। परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं और जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

पिछले एकेडमिक ईयर तक, DU कक्षा 12 की परीक्षा में मिले कट-ऑफ अंकों के आधार पर छात्रों को एडमिशन देता था। हालांकि, इस साल से यह एडमिशन आधारित CUET स्कोर लेगा।

हाल ही में एक नोटिफिकेशन में, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कौन-कौनसे जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट लगेंगे वो बताया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से 31 अगस्त तक सभी दस्तावेज तैयार करने को कहा है।


DU UG Admission 2022: ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

  • - 10वीं का सर्टिफिकेट
  • - 12वीं का सर्टिफिकेट
  • - SC/ST/OBC-NCL/EWS/अल्पसंख्यक/CW/KM/PWD सर्टिफिकेट, अगर कोई हो
  • - OBC-नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
  • - EWS सर्टिफिकेट, अगर लागू हो
  • - सिख/ईसाई अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
  • - आर्म्ड फोर्स कैटेगरी के कार्मिकों के बच्चे/विधवाएं--शैक्षिक रियायत प्रमाण पत्र (ECC)
  • - बेंचमार्क विकलांगता प्रमाण पत्र वाले व्यक्ति
  • - दूसरे कोटा का प्रासंगिक प्रमाण पत्र जैसे एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA), खेल, कोई अन्य

नोटिफिकेशन में कहा गया, "दिल्ली यूनिवर्सिटी जल्द ही अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अपना एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बताए गए जरूरी सर्टिफिकेट / दस्तावेज (जैसा लागू हो) 31 अगस्त, 2022 तक तैयार रखें।"

यूनिवर्सिटी ने कहा, "आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवार का नाम उम्मीदवार के नाम से मेल खाना चाहिए, क्योंकि यह उनके संबंधित स्कूल बोर्ड योग्यता प्रमाण पत्र और CUET (UG) -2022 में होना चाहिए। इसी तरह, माता-पिता के नाम भी सर्टिफिकेट में मेल खाना चाहिए।"

NEET-PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग में दखल देने से किया इनकार, कहा- 'छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते'

यूनिवर्सिटी ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी साफ किया कि आवेदन के समय सर्टिफिकेट और दस्तावेजों में अधूरी और गलत जानकारी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी दस्तावेज पूरे और सही होने चाहिए।

DU के अधिकारियों ने कहा है कि पिछले हफ्ते कई सेटर पर परीक्षा रद्द होने के बाद CUET-UG शेड्यूल को बढ़ाने के कारण एडमिशन प्रोसेस में "कम से कम एक हफ्ते" की देरी हो सकती है। CUET-UG, जो 20 अगस्त को खत्म होने वाला था, अब 28 अगस्त को हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।