JEE Main, NEET, CUET 2023 Exams Date: प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Examinations) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने की योजना बना रही है। इसी के मद्देनजर सरकार जल्द ही ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाओं जैसे ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (JEE-Main), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2023 के लिए एक निश्चित कैलेंडर (Fixed Calendar) की घोषणा करने वाली वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) इस सप्ताह इंजीनियरिंग (Engineering Admission Tests), मेडिकल (Medical Admission Tests) और अंडरग्रेजुएट कॉलेजों में एडमिशन (Undergraduate Colleges Admission Tests) के लिए परीक्षा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने की घोषणा कर सकता है।
छात्रों को क्या होगा फैयदा?
प्रतियोगी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने के कई कारण है, लेकिन इनमें मुख्य है परीक्षा डेट के बारे में अधिक स्पष्टता लाना और लास्ट डेट में किसी भ्रम से उम्मीदवारों को बचाना। JEE (Main), NEET और CUET-UG जैसी प्रवेश परीक्षाओं को 2023 से तय कैलेंडर में अपनी जगह बनाने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही इस पर डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
रिपोर्ट की मानें तो मेडिकल, इंजीनियरिंग और अंडरग्रेजुएट कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट प्रोग्राम की घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है। सूत्रों ने अखबार को बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने एक कमेटी बनाई है जो तय एग्जाम्स कैलेंडर पर काम कर रही है।
उम्मीद है कि कैलेंडर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने में उम्मीदवारों की मदद करेगा। शिक्षा मंत्रालय किसी भी समय परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने से संबंधित ऐलान कर सकता है। बता दें कि 2020 में कोविड-9 महामारी के प्रकोप के बाद से प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम बाधित हो गया था।
JEE (Main) की परीक्षाएं जनवरी के मध्य और अप्रैल में होंगी, जबकि CUET-UG का अप्रैल के तीसरे सप्ताह और मई के पहले सप्ताह के बीच आयोजित होने की संभावना है। इसके अलावा NEET-UG की परीक्षाएं मई के पहले रविवार को आयोजित होने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि कैलेंडर में आवेदन प्रक्रिया की संभावित अवधि की घोषणा करने की भी संभावना है।
जो छात्र साल 2021 और 2022 में अपनी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। वे JEE (Main) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं और जो छात्र 2023 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे भी JEE (Main) 2023 परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।