IELTS टेस्ट की कर रहे हैं तैयारी, तो एक्जाम पास करने में ये टिप्स और ट्रिक्स आएंगी काम

IELTS Exam : दुनिया भर में लिया जाने वाला अंग्रेजी की कुशलता का टेस्ट इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (English Language Testing System) यानी IELTS ज्यादातर वैश्विक संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रमुख जरूरत है। इसलिए, टेस्ट के बारे में समझना और सही रणनीति अपनाना जरूरी है। इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा के नियमों की बुनियादी समझ जरूरी है

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 3:13 PM
IELTS का एक्जाम दो कैटेगरी- General Training (GT) और Academic (AC) में कराया जाता है

Ritu Rahul Rathod, Founder, Moonlight Musings

IELTS Exam : दुनिया भर में लिया जाने वाला अंग्रेजी की कुशलता का टेस्ट इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (English Language Testing System) यानी IELTS ज्यादातर वैश्विक संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रमुख जरूरत है। इसलिए, टेस्ट के बारे में समझना और सही रणनीति अपनाना जरूरी है। इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा के नियमों की बुनियादी समझ जरूरी है।

IELTS का एक्जाम दो कैटेगरी- General Training (GT) और Academic (AC) में कराया जाता है। IELTS Academic test ऐसे लोगों के विकसित किया गया है जो अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट छात्र के रूप में किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में स्टडी करना चाहता है या एक प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट से जुड़ना चाहता है। लेकिन, अगर एडमिशन सेकेंडरी एजुकेशन लेवल, एक कॉलेज या एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं, या एक इंग्लिश स्पीकिंग कंट्री में जाना चाहते हैं तो आपको IELTS general training test की जरूरत होगी।


एस चांद ने iNeuron में अपनी पूरी हिस्सेदारी PhysicsWallah को 14 करोड़ रुपये में बेची

IELTS SCHEDULE और FORMAT

टेस्ट चार हिस्सों- Reading, Writing, Listening और Speaking (RWLS) में बंटा होता है।

रीडिंग और राइटिंग के लिए 60 मिनट मिलते हैं। लिसिनिंग के लिए 30 मिनट और स्पीकिंग के लिए एक्जामर के साथ 11-14 मिनट लंबा संवाद होता है।

यह टेस्ट कंप्यूटर और पेपर दोनों तरीकों से दिया जा सकता है।

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, 75543 पदों पर पुलिसकर्मियों की होगी सीधी भर्ती, जानें सभी डिटेल्स

कैसे मिलते हैं स्कोर

हर हिस्से के लिए 9 बैंड सिस्टम है और औसत ऑफीशियल बैंड स्कोर निकालने के लिए जोड़ा जाता है। लिसनिंग और रीडिंग सेक्शन में 40-40 सवाल होते हैं। इस प्रकार दोनों के लिए 40-40 नंबर हैं।

ज्यादातर टेस्ट देने वालों को इन दो भागों में सबसे ज्यादा नंबर मिलते हैं। इसलिए, एक्सपर्ट्स इन हिस्सों की अच्छी तैयारी करने की सलाह देते हैं। लेकिन, याद रखिए आपको डेस्टिनेशन कंट्री और संबंधित इंस्टीट्यूट के आधार पर हर सेक्शन में निश्चित नंबर लाने पड़ सकते हैं।

वोकेबुलरी और रीडिंग

Vocabulary टेस्ट का एक अहम भाग है। राइटिंग और स्पीकिंग सेक्शन में लगभग 25 फीसदी नंबर आपकी वोकेबुलरी पर निर्भर करेंगे। रोजाना की रीडिंग हैबिट आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। शब्दों की पहचान करें। इन शब्दों से छोटे-छोटे वाक्य बनाएं। इससे आपको हर शब्द का इस्तेमाल समझने में मदद मिलती है। रीडिंग की स्पीड बढ़ाइए।

क्या है सही प्रैक्टिस

राइटिंग और रीडिंग सेक्शन में अपने स्कोर में सुधार के लिए, एक आइडिया बैंक- शब्दों की सूची बनाएं जो आपके लिए नए हों। नए टॉपिक चुनें, नए लेख पढ़ें। इससे आपके वाक्यों में विविधता आएगी। इससे आपकी राइटिंग और स्पीकिंग स्किल में सुधार होगा।

जहां तक संभव हो ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करें और निश्चित समय के भीतर जवाब दें। इससे वास्तव में टेस्ट देते समय टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।