इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) हमेशा से ही अपने शानदार प्लेसमेंट के लिए विख्यात रहा है। हर साल IIM में पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट्स का लाखों-करोड़ों का पैकेज लगता है। अब आईआईएम संबलपुर की एक स्टुडेंट ने प्लेसमेंट सीजन के दौरान सबसे ज्यादा सैलरी पाने का रिकॉर्ड बनाया है। आईआईएम संबलपुर की स्टुडेंट जयपुर की अवनी मल्होत्रा को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने सालाना 64.61 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। माइक्रोसॉफ्ट में अवनी का प्लेसमेंट के दौरान पांच से छह राउंड का इंटरव्यू लिया गया था।
इंफोसिस में भी जॉब कर चुकी हैं अवनी
आईआईएम संबलपुर (IIM Sabalpur) की स्टुडेंट अवनी मल्होत्रा इससे पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में भी तीन साल तक जॉब कर चुकी हैं। अवनी ने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री के साथ अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। जिस वजह से भी अवनी को माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट लेने में काफी सहायता मिली। साथ ही आईआईएम संबलपुर और प्रोफेसरों ने उसके माता-पिता के सहयोग से उसे प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए तैयार करने में मदद की।
IIM संबलपुर में हुई 100% प्लेसमेंट
साल 2021-23 की बैच के लिए, आईआईएम संबलपुर अपने सभी छात्रों के लिए प्लेसमेंट प्राप्त करने में सफल रहा है। इस पर संस्थान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि इस साल के प्लेसमेंट सीजन में पहली बार भर्ती करने वालों में 56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 130+ कंपनियों की भागीदारी देखी गई। इस साल का सबसे बड़ा प्लेसमेंट 64.61 लाख रुपये सालाना का गया है। जो कि पिछले साल के सबसे बड़े पैकेज से लगभग 146.7 प्रतिशत तक ज्यादा है। वहीं एवरेज सैलरी की बात करें इसमें भी 26-29 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। IIM संबलपुर में साल 2021-23 की बैच के लिए माइक्रोसॉफ्ट के अलावा वेदांता, तोलाराम, अमूल, अदानी, ईवाई, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट, डेलोइट और एमेजॉन जैसी कंपनियों ने भी स्टुडेंट्स को प्लेसमेंट के जरिए जॉब ऑफर की है।