Get App

IIM की स्टूडेंट को मिला सालाना 64 लाख से भी ज्यादा का पैकेज, माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफर की जॉब

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) संबलपुर में पढ़ने वाली जयपुर की अवनी मल्होत्रा को प्लेसमेंट में माइक्रोसॉफ्ट ने सालाना 64.61 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। अवनी का प्लेसमेंट के दौरान पांच से छह राउंड का इंटरव्यू लिया गया था। बता दें कि अवनी इससे पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में भी तीन साल तक जॉब कर चुकी हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 3:03 PM
IIM की स्टूडेंट को मिला सालाना 64 लाख से भी ज्यादा का पैकेज, माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफर की जॉब
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) संबलपुर में पढ़ने वाली जयपुर की अवनी मल्होत्रा को प्लेसमेंट में माइक्रोसॉफ्ट ने सालाना 64.61 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) हमेशा से ही अपने शानदार प्लेसमेंट के लिए विख्यात रहा है। हर साल IIM में पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट्स का लाखों-करोड़ों का पैकेज लगता है। अब आईआईएम संबलपुर की एक स्टुडेंट ने प्लेसमेंट सीजन के दौरान सबसे ज्यादा सैलरी पाने का रिकॉर्ड बनाया है। आईआईएम संबलपुर की स्टुडेंट जयपुर की अवनी मल्होत्रा ​​को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने सालाना 64.61 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। माइक्रोसॉफ्ट में अवनी का प्लेसमेंट के दौरान पांच से छह राउंड का इंटरव्यू लिया गया था।

इंफोसिस में भी जॉब कर चुकी हैं अवनी

आईआईएम संबलपुर (IIM Sabalpur) की स्टुडेंट अवनी मल्होत्रा इससे पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में भी तीन साल तक जॉब कर चुकी हैं। अवनी ने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री के साथ अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। जिस वजह से भी अवनी को माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट लेने में काफी सहायता मिली। साथ ही आईआईएम संबलपुर और प्रोफेसरों ने उसके माता-पिता के सहयोग से उसे प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए तैयार करने में मदद की।

छोटी शुरुआत से नाप दी लंबी दूरी, Ashneer Grover के सहयोगी Aseem Ghavri ने 8 हजार में शुरू किया था पहला स्टार्टअप

IIM संबलपुर में हुई 100% प्लेसमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें