भारत सहित दुनिया के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ना कई सारे स्टूडेंट्स का सपना होता है। हर साल लाखों करोड़ों की तादाद में इस कॉलेज में एडमीशन के लिए एग्जाम देते हैं। हालांकि इनमें से कुछ हजार स्टूडेंट्स ही इसमें पास हो पाते हैं। अगर कभी आपने भी IIT कैंपस में जिंदगी बसर करने का सपना देखा था तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्टूडेंट्स के तौर पर ना सही पर आप IIT में इंप्लॉई के तौर पर उसका हिस्सा बन सकते हैं। जी हां भारत के टॉप IITs में से एक IIT रुड़की में जॉब के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में फॉर्म अप्लाई करके नौकरी हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक जानकारी के बारे में।
IIT रुड़की में निकली है वैकेंसी
IIT रुड़की में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। आईआईटी में निकली इस वैकेंसी में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी रुड़की में निकली इस वैकेंसी में इसकी ऑफीशियल वेबसाइट iitr.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की में इस वैकेंसी में कुल 78 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा। इनमें से 31 वैकेंसी ग्रुप B और 47 रिक्तियां ग्रुप C के निकाली गई हैं।
IIT रुड़की में निकली इस वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए जनरल कटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं ओबीसी और WES उम्मीदवारों को 400 रुपये की फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, महिला और PWD कटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं भरनी होगी।
IIT रुड़की में निकली इस वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफीशियल वेबसाइट iitr.ac.in को विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को फीस भरनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को सारे डॉक्युमेंट्स को अपलोड करना होगा।