आज लोकसभा ने इंडियन अंटार्कटिक बिल 2022 पारित कर दिया है। यह बिल अंटार्कटिक क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित किए गए अनुसंधान स्टेशनों के लिए भारत के घरेलू कानूनों को विस्तार देता है । इस बिल के पास होने के तुरंत बाद सदन की कार्यवाई स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक सोमवार को होगी।
