अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सरकार ने 10वीं और 12वीं पास सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकाली है। सरकार ने 10 वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए 3,000 से भी ज्यादा वैकेंसी को जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की यह वैकेंसी भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में निकाली गई है। आइये जानते हैं इस सराकारी नौकरी की वैकेंसी से जुड़ी हुई हर एक तरह की डिटेल के बारे में।
BPNL में निकली है हजारों वैकेंसी
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 3,000 से भी ज्यादा सरकारी नौकरी की वैकेंसी जारी की गई है। यह वैकेंसी सर्वे प्रभारी और सर्वेयर के पदों पर निकाली गई है। इस सरकारी वैकेंसी के तहत फॉर्म अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2023 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सर्वे प्रभारी के पदों पर 574 उम्मीदवार और सर्वेयर के पद पर 2870 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।
कहां से कर पाएंगे इसके लिए अप्लाई
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑनलाइन वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर पाएंगे। वहीं अगर एज लिमिट की बात करें तो सर्वे प्रभारी के पद के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल के बीच और सर्वेयर के पद के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं सर्वे प्रभारी के पद पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास और सर्वेयर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है।
फॉर्म फीस और सेलेक्शन प्रोसेस
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में निकली इस सरकारी वैकेंसी में अप्लीकेशन की फीस 944 रुपये और सर्वेयर के पद के लिए अप्लीकेशन फीस 826 रुपये रखी गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।