ONGC Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। ONGC ने अप्रेंटिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए 2500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। जबकि भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2023 है। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर किया जाएगा। वहीं, रिजल्ट 5 अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
ONGC अप्रेंटिस के लिए क्या है योग्यता?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस : उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनके पास किसी भी विश्वविद्यालय में B.A / B.Com / B.Sc / B.B.A/ B.E./ B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
डिप्लोमा अप्रेंटिस: इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस: अगर आपने किसी भी बोर्ड या संस्थान से 10वीं/12वीं/ITI की परीक्षा पास कर चुके हैं तो इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
जानिए ONGC अप्रेंटिस के लिए उम्र सीमा और सैलरी
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र 20 सितंबर 2023 तक 18 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अगर इससे उम्र कम या ज्यादा है तो फॉर्म नहीं भर सकते हैं। इन पदों पर 7000 से लेकर 9000 रुपये हर महीने के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा। फ्री में आप अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी गी है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें।
इस पोस्ट के लिए चयन बोर्ड परीक्षा के नंबर के आधार पर होगा। अगर 2 लोगों के परीक्षा के नंबर एक ही होते हैं तो फिर किसी और क्राइटेरिया के जरिए उनका चयन किया जाएगा। सबसे पहले नंबर के आधार पर कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसका रिजल्ट 5 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।