Khelo India 2023: आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीते 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल, गदगद पापा ने शेयर किया इमोशनल नोट

Khelo India 2023: वेदांत माधवन ने इस गेम में कुल 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। बेटे की इस सफलता पर आर. माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। 3 Idiots फेम अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों की जीत पर बधाई देते हुए बेटे वेदांत के लिए भी इमनोशनल नोट लिखे हैं

अपडेटेड Feb 12, 2023 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
Khelo India Youth Games 2023: वेदांत ने कुल 7 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं

Khelo India 2023: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन (R Madhavan son Vedaant Madhavan) ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games 2023)' में सात मेडल जीते हैं। हाल ही में हुए Khelo India Games 2023 के तीसरे एडिशन में वेदांत माधवन ने 7 मेडल अपने नाम किए। वेदांत ने इस गेम में कुल 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। बेटे की इस सफलता पर आर. माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। 3 Idiots फेम अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों की जीत पर बधाई देते हुए बेटे वेदांत के लिए भी इमनोशनल नोट लिखे हैं।

आर माधवन ने बेटे को बधाई देते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वेदांत माधवन और अपेक्षा फर्नांडेस के प्रदर्शन से गदगद हूं। खेलो इंडिया को सम्पन्न करवाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अनुराग ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है।

अभिनेता ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि वेदांत ने 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। जबकि 400 मीटर और 800 मीटर स्विमिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। एक अन्य ट्वीट में आर माधवन ने लिखा है कि वह अपेक्षा फर्नांडिस और वेदांत समेत बाकी सबकी परफॉर्मेंस देख बेहद खुश हैं। वह बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं।


बता दें कि वेदांत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की तरफ से हिस्सा ले रहे थे। महाराष्ट्र की टीम ने यह ट्रॉफी जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इसके अलावा इस टीम के लड़कों ने स्वीमिंग में भी ट्रॉफी जीती।

आर माधवन ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मैं अपेक्षा फर्नांडीज और वेदांत का प्रदर्शन देखने के बाद काफी खुश हूं। मैं इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान और अनुराग ठाकुर सहित अन्य लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इसे शानदार तरीके से आयोजित किया। मुझे आज काफी गर्व हो रहा है।"

आपको बता दें कि आमतौर पर देखा गया है कि फिल्मी सितारों के बच्चे बॉलीवुड में ही करियर बनाना पसंद करते हैं। लेकिन वेदांत ने अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाने का फैसला किया। आर माधवन के बेटे वेदांत तैराक हैं। उन्होंने बीते साल जुलाई में जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पिनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में नैशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें- Lithium: जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का भंडार भारत के लिए कैसे साबित हो सकता है गेमचेंजर? यहां जानें सबकुछ

वेदांत का सपना देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतना है और वह कई साल से इसी दिशा में काम भी कर रहे हैं। आर माधवन ने भी वेदांत को हमेशा ही सपोर्ट किया है। 2021 में माधवन और उनकी पत्नी अपने बेटे वेदांत को ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग करने में मदद करने के लिए दुबई चले गए। पिछले साल, वेदांत ने तब सुर्खियां बटोरीं थीं, जब उन्होंने डेनिश ओपन में गोल्ड मेडल जीता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।