Khelo India 2023: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन (R Madhavan son Vedaant Madhavan) ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games 2023)' में सात मेडल जीते हैं। हाल ही में हुए Khelo India Games 2023 के तीसरे एडिशन में वेदांत माधवन ने 7 मेडल अपने नाम किए। वेदांत ने इस गेम में कुल 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। बेटे की इस सफलता पर आर. माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। 3 Idiots फेम अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों की जीत पर बधाई देते हुए बेटे वेदांत के लिए भी इमनोशनल नोट लिखे हैं।
