Get App

Sarkari Naukri: इस राज्य के 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानें पदों की संख्या सहित पूरी डिटेल्स

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्लान बना रही है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 7:35 PM
Sarkari Naukri: इस राज्य के 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानें पदों की संख्या सहित पूरी डिटेल्स
Government Jobs: नवंबर में अकेले 60,000 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में सरकार नौकरी (Government Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) से पहले शिवराज सरकार (Shivraj Government) 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्लान बना रही है। सरकार ने सरकारी विभागों (Government Department) में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल 15 अगस्त 2023 तक 1 लाख 12 हजार 724 खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 53 विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का दावा है कि इस महीने यानी नवंबर में अकेले 60,000 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जबकि अगले कुछ महीनों में सरकारी विभागों में 1 लाख खाली पड़े पदों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अहम बैठक

सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने हाल ही में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के सामने प्रेजेंटेशन दिया था। बैठक के दौरान सीएम ने विभागों में की गई भर्तियों के बारे में जानकारी मांगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें