Uttar Pradesh Government Jobs 2023: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) जल्द ही सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह करने वाले युवाओं का सपना हकीकत में बदलने जा रही है। यूपी सरकार स्वास्थ्य और पुलिस विभाग (UP Police) में बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रही है। अगले साल योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 58,961 टीचरों और कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा पुलिस विभाग के 35,757 पदों पर भर्तियां भी शुरू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाल ही में यूपी के अलग-अलग विभागों से खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा था।
