Schools Closed: नए साल की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में असामान्य रूप से ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ने के साथ हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है। इस बीच यूपी के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी (School Holidays in UP) की घोषणा कर दी गई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को 14 जनवरी 2024 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि राज्य के कुछ जिलों में डीएम मौसम के आधार पर स्कूलों को बंद रखने या स्कूलों का समय बदलने का फैसला ले रहे हैं।
