UGC NET 2022: इन विषयों के लिए कल से शुरू हो रहा परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UGC नेट के तीसरे चरण के तहत होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होकर 29-30 सितंबर और 1, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 12:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाएंगे

UGC NET 2022 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 3 के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा का तीसरा चरण 23 सितंबर, 2022 से शुरू हो चुका है। यूजीसी ने यूजीसी नेट के तीसरे चरण के तहत होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होकर 29-30 सितंबर और 1, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा।

आम तौर पर, सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। असमिया, बंगाली, बोडो और उर्दू भाषा में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पद की तैयारी करने वाले छात्र 23 सितंबर को परीक्षा में शामिल हुए थे।

जबकि एपी और जेआरएफ के लिए वाणिज्य, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, दृश्य कला (ड्राइंग और पेंटिंग/सहित) के उम्मीदवार स्कल्पचर ग्राफिक्स/एप्लाइड आर्ट/हिस्ट्री ऑफ आर्ट) स्ट्रीम की परीक्षा इस साल 29 सितंबर को हुई थी।


ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे सपा संस्थापक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

30 सितंबर को पर्यावरण विज्ञान, हिंदी, प्रबंधन (बिजनेस एडमिन. एमजीटी./मार्केटिंग/मार्केटिंग एमजीटी./इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड पर्सनेल एमजीटी./कार्मिक एमजीटी./फाइनेंशियल एमजीटी/को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट सहित) के छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

इसके अलावा कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, तेलुगु के पंजीकृत छात्र 1 अक्टूबर को परीक्षा में शामिल हुए थे। 12 अक्टूबर को शिक्षा, भूगोल, उड़िया, तमिल विषयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। अंग्रेजी विषय के आवेदकों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 13 अक्टूबर निर्धारित है।

14 अक्टूबर को (जिन लोगों ने निम्नलिखित विषयों के लिए आवेदन किया है) वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे शेड्यूल या एडमिट कार्ड जारी होने से अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से नेट यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें। छात्र परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।