Get App

UGC NET 2022: इन विषयों के लिए कल से शुरू हो रहा परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UGC नेट के तीसरे चरण के तहत होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होकर 29-30 सितंबर और 1, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 12:02 PM
UGC NET 2022: इन विषयों के लिए कल से शुरू हो रहा परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाएंगे

UGC NET 2022 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 3 के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा का तीसरा चरण 23 सितंबर, 2022 से शुरू हो चुका है। यूजीसी ने यूजीसी नेट के तीसरे चरण के तहत होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होकर 29-30 सितंबर और 1, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर तक चलेगा।

आम तौर पर, सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। असमिया, बंगाली, बोडो और उर्दू भाषा में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पद की तैयारी करने वाले छात्र 23 सितंबर को परीक्षा में शामिल हुए थे।

जबकि एपी और जेआरएफ के लिए वाणिज्य, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, दृश्य कला (ड्राइंग और पेंटिंग/सहित) के उम्मीदवार स्कल्पचर ग्राफिक्स/एप्लाइड आर्ट/हिस्ट्री ऑफ आर्ट) स्ट्रीम की परीक्षा इस साल 29 सितंबर को हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें