83 Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा रणवीर सिंह की 83 का ट्रेलर, देखिए कपिल देव ने कैसे जीता था पहला वर्ल्ड कप

कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह ऐसे जमे हैं कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
@RanveerOfficial

83 Trailer: 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 83 में रणवीर सिंह, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी।

बता दें कि रणवीर-दीपिका रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं, ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर लोगों का दिल जीतने को तैयार है। कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह ऐसे जमे हैं कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।

3 मिनट 49 सेकंड के इस ट्रेलर में आपको रणवीर सिंह के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव की पूरी जर्नी दिखाई देखी कि किस तरह उन्होंने कड़ी लगन और मेहनत के बल पर टीम की हार को जीत में बदला और भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाया।


फिल्म 83 टीम इंडिया के पहले वर्ल्डकप की कहानी को बयां करती है कि कैसे एक टीम जिस पर किसी को विश्वास नहीं था, उसने वेस्टइंडीज को हराकर पहला वर्ल्डकप अपने नाम किया। ट्रेलर की शुरुआत भारतीय टीम के मैदान पर लड़खड़ाने से होती है। कपिल देव के रूप में रणवीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि वे यहां जीतने के लिए हैं, जिस पर वहां के पत्रकार हंसने लगते हैं।

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। ट्रेलर देखते हुए कई ऐसे मौके आएंगे जब इन स्टार्स के रूप में आपको असली भारतीय क्रिकेटर्स नजर आएंगे और उनकी जीत आपको उस दौर की असल जीत का एहसास करवाएगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।